Dhanaulti Temperature, Dhanaulti Weather, Dhanaulti Hotels, Dhanaulti Images, Dhanaulti Snowfall Time

धनौल्टी का तापमान, धनौल्टी का मौसम, धनौल्टी के होटल, धनौल्टी की फोटोज, धनौल्टी में हिमपात का समय

कैसे हैं दोस्तों, आशा करता करता हूँ आप अच्छे ही होंगे। स्वागत है आपका फिर से मेरे इस नए ब्लॉग पर जहाँ मैं आज आपको एक और जगह के बारे में पूरी जानकारी दूंगा। अगर आपको मेरे ब्लॉग पसंद आते हैं तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं। तो चलिए आज बात करते हैं हम उत्तराखंड में मसूरी के पास एक ऐसी जगह के बारे में जिसे अपने देवदार के घने जंगलों से पहचान मिली है।  हाँजी सही पहचाना आपने, आज हम धनौल्टी के बारे में भी बात करेंगे और जानेंगे की आपको धनौल्टी में क्या करना चाहिए, कहाँ जाना चाहिए और भी बहुत कुछ, तो इस ब्लॉग को आखिर तक पढ़िए, उम्मीद करता हूँ आपको मेरा ये आर्टिकल भी पसंद आएगा और जानकारी से भरा लगेगा।  




धनौल्टी को अगर मसूरी का छिपा हुआ ख़ज़ाना बोलें तो मुझे नहीं लगता कुछ गलत होगा। धनौल्टी देवदार के घने जंगलों के बीच में छुपा एक ऐसा खज़ाना है जिसे देख कर हर कोई मंत्र मुग्ध हो जाता है। चारों तरफ देवदार के पेड़, ढलानें, छोटी-छोटी पहाड़ियां और खुशनुमा मौसम। वैसे तो धनौल्टी के आस पास काफी जगह हैं देखने लायक और आप एक दिन में ही धनौल्टी को अच्छे से घूम सकते हैं। 

Places To See In Dhanaulti धनौल्टी में देखने लायक जगहें -

धनौल्टी की खूबसूरती अपने आप में गज़ब है, आप खुद को प्रकृति में खोया हुआ पाएंगे जब आप धनौल्टी पहुचेंगे। एकदम शांत माहौल वाला एक छोटा सा क़स्बा जहाँ आपको चारों तरफ हरियाली ही दिखेगी और गुनगुनी धुप पेड़ों के पत्तों के बीच से आती हुई आपका इंतज़ार कर रही होगी। 

Eco Park Dhanaulti इको पार्क धनौल्टी -

धनौल्टी में जो सबसे पहले देखने लायक जगह है वो है धनौल्टी इको पार्क। जो धनौल्टी के मुख्य बाजार के पास में ही है। इको पार्क को स्थानीय युवकों और उत्तराखंड के वन विभाग द्वारा हाल मे हि बनवाया गया है। यह पार्क काफी खूबसूरत और व्यवस्थित है। इस पार्क को 2 भागों मे बाँटा गया है। अम्बर और धरा। सडक के ऊपरी तरफ वाले पार्क को अम्बर और उससे नीचे वाले पार्क को धरा कहा जाता है। यहाँ की Entry Fees In Eco Park Dhanaulti एंट्री फीस 50 रुपये है, 3-9 साल तक के बच्चों कर लिए एंट्री फीस 25 रुपये है। यहाँ पर पार्किंग की व्यवस्था भी है जिसका कोई चार्ज नही लिया जाता। वैसे तो आप इको पार्क साल के किसी भी समय जा सकते हैं पर अगर आपको बर्फबारी का मजा लेना हो तो दिसम्बर से फ़रवरी तक जाएं। यहाँ बच्चों के लिए कई तरह के झूले भी हैं जहाँ बच्चे काफी एन्जॉय करते हैं। यह पार्क हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है और सुबह10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

इको पार्क का टिकट घर 

इको पार्क, धनौल्टी 

इको पार्क के अंदर बनाये गए रास्ते 


Surkanda Devi Temple सुरकांडा देवी मन्दिर-

अगर आप धनोल्टी में किसी धार्मिक स्थल पर भी जाना चाहते हैं तो बता दें कि धनोल्टी से करीब 8 किमी की दूरी पर सुरकंडा देवी मंदिर है जो ट्रैकर्स के लिए स्वर्ग के सामान है। इस मंदिर की चढ़ाई काफी कठिन हैं लेकिन यह जगह देखने लायक और शांति से भरपूर है। यह मंदिर भारत मे सबसे लोकप्रिय शक्ति पीठ मे से एक है। सुरकंडा देवी मंदिर को देवी पार्वती के समर्पण में बनवाया गया है। तो अगर् आप धार्मिक स्थल जाना पसंद है तो आपको यह मंदिर देखने जरूर जाना चाहिए।

सुरकंडा मंदिर 


Aalu Khet आलू खेत -

धनौल्टी के पास करीब 1 किलोमीटर दूर एक आलू खेत भी है जहाँ आलू उगाये जाते हैं। यह खेत सरकारी है और यहाँ काफी आलू उगाये जाते हैं जिनकी आपूर्ति उत्तराखंड और बहार के राज्यों में भी की जाती है। अगर आपने आलू के खेत नहीं देखे तो आपको धनौल्टी जाते समय यह भी जरूर देखना चाहिए। 

कानाताल से खूबसूरत नज़ारा 


Kanatal कानाताल-

कानाताल धनोल्टी से थोड़ा दूर चम्बा - धनोल्टी वाले मार्ग में पड़ता है। कानाताल 8500 फ़ीट की ऊंचाई पर एक छोटा सा गाओं है जो अपने घने जंगल, ट्रैकिंग, और कैंपिंग करने लायक जगहों के लिए मशहूर है। यहाँ पहुंच कर आप हिमालय की चोटियों का एक अलग ही नज़ारा देख सकते हैं। कानाताल एक शानदार हिल स्टेशन है अपनी  छुट्टियां बिताने के लिए और कैंपिंग का मज़ा उठाने के लिए।आप बर्फ से ढके पहाड़ों को कानाताल से बहुत करीब से देखते हो। और यह दृश्य सच में आपके दिल को बहुत सुकून और शान्ति पहुंचाता है। कानाताल दोस्तों या परिवार के साथ  छुट्टियों बिताने के लिए  एकदम सही हिल स्टेशन है। अभी यह हिल स्टेशन इतना मशहूर नहीं हुआ है तो यहाँ भीड़ भी कम रहती है। 

इको पार्क के जंगल 


Kaudiya Forest कौड़िया जंगल -

कौड़िया वन एक बहुत अच्छा पिकनिक स्थल है। 6 किलोमीटर की पैदल दूरी पर घने जंगल दिखाई देंगे और ऐसे ही ट्रेक के लिए कौड़िया वन जाना जाता है। रास्ते में छोटे, प्राकृतिक झरने, पहाड़ियां, और खूबसूरत वादियां हैं। ट्रैक का उपयोग जीप द्वारा भी किया जा सकता है। इसके लिए आपको जीप सफारी लेनी पड़ेगी। यहाँ कुछ जंगली जानवरों को भी आसानी से देखा जा सकता है। कानाताल से कौड़िया जंगल तक की सफारी ही आपमें रोमांच भर देगी और आप यहाँ की खूबसूरत वादियों में खो जाओगे। 

Chamba चम्बा-

धनौल्टी से चम्बा Dhanaulti to Chamba की दुरी करीब 30 किलोमीटर है और यहाँ पहुंचने में आपको करीब 1 घंटा लग जायेगा। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में चंबा नामक एक छोटा सा शहर है। यह शहर समुद्र तल से 1,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो घने जंगलों से घिरा है। हर बार गर्मियों में आपने लोगों को मसूरी भागते हुए देखा होगा और शायद आप भी गए होंगे। तो इस बार आपको चम्बा जाकर देखना चाहिए, क्युकी यहाँ की खूबसूरती मसूरी से कम तो नहीं है पर हाँ भीड़ आपको जरूर काम मिलेगी। तो अगली बार जब धनौल्टी जाएँ तो मसूरी जाने का बजाय चम्बा जाएँ। 

चम्बा शहर 


Best Time To Visit Dhanaulti धनौल्टी जाने के सबसे सही समय -

धनौल्टी समुद्र तल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ एक आकर्षक हिल स्टेशन है जहाँ पूरे साल Dhanaulti Weather मौसम सुहावना रहता है।  गर्मियों में तापमान Dhanaulti Temperature करीब 20 डिग्री तक चला जाता है परन्तु सर्दियों में काफी काम हो जाता है , क्यूंकि यहाँ Snowfall Time सर्दियों में बर्फ काफी गिरती है तो अगर आप सर्दियों में धनौल्टी जाने का प्लान कर रहे हैं तो अच्छे खासे गरम कपड़ों की आपको जरुरत पड़ने वाली है। वहीं अगर आप गर्मियों में जाते हैं तो सुबह शाम की ठण्ड से बचने के लिए हलके गर्म कपडे साथ में रख लेना काफी सही रहेगा। बरसात में तो आप सभी जानते ही हैं की पहाड़ों में इस समय सफर करना थोड़ा रिस्की रहता ही है तो आप भी बरसातों में पहाड़ों के सफर पे ना जाएँ तो अच्छा ही रहेगा। इसलिए धनौल्टी जाने के लिए जुलाई और अगस्त माह को छोड़ कर कभी भी जाया जा सकता है। 

शान्ति का अनुभव लेना हो तो यहां जाएँ 

इको पार्क धनौल्टी मे बच्चों के झूले 

इको पार्क में खिला ब्रह्म पुष्प 


How To Reach Dhanaulti धनौल्टी कैसे पहुंचे -

धनौल्टी जाने के तीनों ही साधन उपलब्ध हैं , सड़क मार्ग, रेल मार्ग, हवाई मार्ग। 

सड़क मार्ग - अगर आप अपनी गाडी से सफर कर रहे हैं तो आपको देहरादून से अच्छी रोड मिल जाएगी धनौल्टी के लिए, और अगर आप ऋषिकेश होते हुए जाना चाहते हैं तो भी आप धनौल्टी चम्बा होते हुए पहुंच सकते हैं। देहरादून या दिल्ली से भी आपको बस सेवा मिल जाती है जो आपको धनौल्टी पंहुचा देगी। 

रेल मार्ग - धनौल्टी जाने के लिए निकटम रेलवे स्टेशन देहरादून में ही है। धनौल्टी से देहरादून Dehradun to Dhanaulti की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। वैसे ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन भी है जहाँ से आप धनौल्टी जा सकते हैं और ऋषिकेश से धनोल्टी Rishikesh To  Dhanaulti लगभग 100 किमी है और आपको आसानी से लगभग 4 घंटे लग सकते हैं। यदि आप देहरादून से जाते हैं, तो दूरी लगभग 60 किमी तक कम हो जाती है लेकिन यात्रा का समय लगभग समान रहता है। Delhi To Dhanaulti दिल्ली से धनौल्टी की दूरी करीब 288 किलोमीटर है। 

हवाई मार्ग - अगर आप हवाई मार्ग से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए निकटतम हवाई अड्डा देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा ही पड़ेगा। जहाँ से धनौल्टी Jolly Grant Airport To Dhanaulti की दूरी करीब 50 किलोमीटर है और एयरपोर्ट के बहार ही आपको कैब या रेंटल टैक्सी की सुविधा मिल जायेगी। 




WHERE TO STAY IN DHANAULTI धनौल्टी में कहाँ रुकें -

वैसे तो धनौल्टी में काफी सारे होटल्स और रिसॉर्ट्स Dhanaulti Hotels & Resorts हैं जो कम बजट में अच्छी सुविधा देते हैं। जैसा कि मैंने आपको बताया ही था की धनौल्टी में आपको भीड़ काम मिलती है तो यहाँ होटल्स और रिसॉर्ट्स के रेट भी तुलना में काफी काम रहते हैं। मैं आपको धनौल्टी के कुछ अच्छे होटल्स की डिटेल्स दे देता हूँ। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी होटल को चुन सकते हैं। इसमें लेखक का कोई हस्तक्षेप नहीं है। 

  • Hotel Mount View Dhanaulti Dreams, Buranskhanda, Near Dhanaulti- 249180, 248179 Dhanaulti,
  • Garden Cottage, Apple Garden Dhanolti, 249180 Dhanaulti, India
  • Silver Dew Resorts, Mussoorie Chamba Road. Kempty Range. Near Dhanaulti.249180
  • Hotel Crystal Palace, 192/25 DHANAULTI chamba road ECO PARK dhanaulti, 249180 
  • Green Valley Resort, Mussoriee Chamaba Main Road Near Surkanda devi Temple, Kaddukhal, 249145 Dhanaulti

इको पार्क में ऊंचाई से नज़ारा 



और आखिर में -

आशा करता हूँ आपको मेरा ये ब्लॉग भी काफी पसंद आया होगा। धनौल्टी की काफी सारी जानकारी आपको मेरे इस ब्लॉग द्वारा मिल गयी होंगी।अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें और साथ ही नीचे COMMENT BOX में अपने विचार जरूर छोड़ के जाएँ। तो चलिए इस ब्लॉग को यहीं ख़त्म करता हूँ। आपसे मिलेंगे जल्द ही एक नयी जगह की सारी जानकारी के साथ। मेरे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे मैंने लिंक दिए हैं जिन्हे आप पढ़ सकते हैं। INSTAGRAM और YOUTUBE में मुझे फॉलो करने के लिए भी मैंने नीचे लिंक दी हुई हैं जिसपे क्लिक करके भी आप मुझ तक पहुंच सकते हैं। धनोल्टी के बारे में और जानने के लिए यह वीडियो देखें। 



और पढ़ें -     

INSTAGRAM ID - SHAAD MANIAC BIKER 

YOUTUBE CHANNEL - SHAAD maniac biker 



नोट- दिखाई गयी सभी फोटोज और वीडिओज़ लेखक द्वारा खुद खींची गयी है।