भीमताल, सबसे बड़ा ताल,  BHIMTAL LAKE, BHIMTAL HOTELS, घूमने लायक जगह, TEMPERATURE, ETC 


                                                        कैसे हैं दोस्तों, स्वागत है आपका एक बार फिर से मेरे इस ट्रेवल ब्लॉग में।  आज मैं आपको जानकारी दूंगा उत्तराखंड और समस्त भारत में प्रसिद्ध एक झील के बारे में जिसका नाम है भीमताल। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में कई सारी झील देखने लायक हैं जिनमे से एक झील है भीमताल। वैसे भी उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल तो झीलों के लिए ही मशहूर है, जैसे NAINITAL, NAUKUCHIYATAL, SARIYATAL, सातताल etc . पर आज तो हम बात करेंगे सिर्फ भीमताल के बारे में। अगर आपको हमारा ये ब्लॉग अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर इस ब्लॉग को शेयर करें और अपने कमेंट भी नीचे COMMENT BOX में जरूर दें। अगर आप भी भीमताल जाने का प्लान बना रहे हैं और भीमताल के BHIMTAL LAKEBHIMTAL TEMPERATURE, BHIMTAL HOTELS, भीमताल के आस पास घूमने लायक जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए इस ब्लॉग को आखिर तक पढ़ें।
भीमताल झील 


HISTORY OF BHIMTAL - भीमताल का इतिहास 


भीमताल के इतिहास के बारे में कई साडी कहानी मशहूर हैं, यह काफी प्राचीन स्थान है और कहा जाता है की इसका नाम महाभारत के पाण्डु पुत्र भीम के नाम पर पड़ा था। भीमताल की झील नैनीताल से भी पुरानी बताई जाती है। कहा जाता है की महाबली भीम ने यहाँ गड्ढा खोद कर झील का निर्माण किया था। भीमताल झील के किनारे एक शिव मंदिर भी है जिसे "भीमेश्वर मंदिर" कहा जाता है, मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान जब भीम ने इस स्थान का दौरा किया था उसके बाद यहाँ भीमेश्वर मंदिर का निर्माण हुआ था। आज भी भीमेश्वर मंदिर को महादेव के मंदिर के रूप में पूजा जाता है। 

BHIMESHWAR MAHADEV MANDIR ( भीमेश्वर महादेव मंदिर )
ऐसी मान्यता है की महाभारत में जब शक्तिशाली भीम यहाँ पर आये तो पहाड़ चढ़ते समय उन्हें एक दिव्य आवाज सुनाई दी की यदि अपने नाम को युगों-2 तक जीवित रखना चाहते हो तो तुम्हे अपनी भक्ति से यहाँ एक शिव मंदिर की स्थापना करनी होगी, और इसी वजह से भीमताल जेएल के किनारे आज भी मंदिर स्तिथ है। 17 वीं शताब्दी में बाज बहादुर और कुमाऊं के राजा द्वारा पुनः इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था। 

भीमताल झील के बीच में टापू 


SOME AMAZING THINGS OF BHIMTAL -भीमताल की कुछ आश्चर्यजनक बातें -


1 . भीमताल की झील त्रिभुजाकार आकर में है और ये कुमाऊं में सबसे बड़ी झील के नाम से जानी जाती है। ये सुन्दर घाटी के एक खिले हुए अंचल में स्तिथ है। 
2 . भीमताल की झील की लम्बाई 1674 मीटर, चौड़ाई 447 मीटर और गहराई 15 -50 मीटर तक है। ये झील नैनीताल झील से भी बड़ी है। 
3 . भीमताल झील के बीच में एक टापू ( ISLAND )भी है जहाँ तक नावों के द्वारा पंहुचा जा सकता है, इस टापू को पर्यटन के तौर पर विकसित किया गया है और यहाँ एक मछलीघर 'भीमताल Fish Aquarium" भी है। जहाँ आपको समुद्र और झील की कई प्रजातियों की मछली देखने को मिलती हैं। 
4 . भीमताल फ़िल्मी दुनिया के लिए भी काफी आकर्षक जगह रही है और अगर आपको याद होगा की 2003 में आयी "ऋतिक रोशन" HRITIK ROSHAN की मशहूर फिल्म कोई मिल गया "KOI MIL GAYA" जिसे हम लोगो ने अपने बचपन में काफी पसंद किया था , उसकी अधिकांश शूटिंग भी भीमताल में ही हुई थी।
5 . भीमताल में कई तरह के साहसिक खेल कूद की भी व्यवस्था है , जैसे पैराग्लाइडिंग, पानी में खेलने वाले खेल WATER SPORTS  etc. तो आप यहाँ इन साहसिक खेलों का भी आनद ले सकते हैं। 


BHIMTAL WEATHER AND TEMPERATURE - भीमताल का मौसम और तापमान



भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर ऊंचाई पर है और झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ गर्मियों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री (TEMPERATURE 35 DEGREE) तक चला जाता है, वहीं सर्दियों में यहाँ काफी ठण्ड भी पड़ती है, सर्दियों में तापमान 3 डिग्री(TEMPERATURE 3 DEGREE) से लेकर 15 डिग्री (TEMPERATURE 15  DEGREE) तक रहता ही है। तो अगर आप सर्दियों में भीमताल आने का प्लान कर रहे हैं तो अपने साथ अच्छे खासे गरम और ऊनी कपडे साथ जरूर लाएं , पर गर्मियों में मौसम सुहावना रहता है तो आप नार्मल कपडे लेकर भी आ सकते हैं। 

VICTORIA DAM 


HOW TO EXPLORE BHIMTAL IN 1 DAY - भीमताल को एक दिन में कैसे एक्स्प्लोर करें



भीमताल एक छोटा सा क़स्बा है जो काठगोदाम से करीब 23 किलोमीटर दूर है, अगर आप DELHI से आ रहे हैं तो DELHI TO KATHGODAM रोजाना 2 रेलगाड़ी चलती हैं, काठगोदाम कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी है और देश के किसी भी कोने से रेल मार्ग द्वारा यहाँ तक पंहुचा जा सकता है। तो आप काठगोदाम से टैक्सी या बस के जरिये भीमताल जा सकते हैं और झील के किनारे आराम से टहलते हुए और लोकल के RESTURANTS में नाश्ता, LUNCH और DINNER किया जा सकता है। और यहाँ रात गुजारने के लिए काफी सारे HOTELS और HOMESTAY भी आसानी से मिल जाते हैं। इनमे से कुछ महंगे भी हैं और कुछ सस्ते भी। एक दिन में भीमताल घूमने के लिए अगर आप अपनी गाडी से आते हैं तो और भी बेहतर है, पर फिर भी अगर आप अपनी गाडी से नहीं आते तो यहाँ टैक्सी की सुविधा भी आराम से उपलब्ध हो जाती है जो आपको बजट में आस पास के मशहूर और देखने लायक जगह में घुमा लाते हैं। भीमताल एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां की यात्रा आप एक दिन में कर सकते हैं। आप पैदल ट्रेक करते हुए हिडिम्बा पर्वत तक जा सकते हैं, भीमताल में आप लोक संस्कृति संग्रहालय (Folk culture Museum) का दौरा कर सकते हैं। 



WHAT TO SEE IN BHIMTAL- भीमताल में देखने लायक जगह 



भीमताल में देखने लायक काफी जगह हैं, जो काफी आकर्षक भी हैं और मनभावक भी। 
1 . BHIMTAL LAKE कुमाऊं मंडल में सबसे बड़ी झील है जिसमे आप नौकायान का भी आनंद उठा सकते हैं। यहाँ कई तरह की नाव उपलब्ध होती हैं जैसे- पैंडल वाली नाव, चप्पू वाली नाव इत्यादि। भीमताल झील क चारों तरफ पक्की सड़क भी है जहाँ पर आप सुबह या शाम को टहलते हुए झील क खूबसूरत नजरो को देख सकते हैं। 
 2 . भीमताल झील के बीचो बीच एक टापू ISLAND भी है जहाँ BHIMTAL FISH AQUARIUM भी है, इस टापू  तक आने जाने के लिए नाव किराए पर मिलती हैं। यहाँ टापू में एक मंदिर भी है जिसके आप दर्शन कर सकते हैं। BHIMTAL FISH AQUARIUM में काफी प्रकार की मछलियां आपको देखने को मिल सकती हैं। 
3 . अगर आप भीमताल में झील किनारे घूम चुके हैं तो थोड़ी देर VICTORIA  DAM विक्टोरिया बांध पर बैठ के भी झील के खूबसूरत नज़ारों को निहार सकते हैं, और शाम के समय तो यहाँ लोगो के टहलने के वजह से काफी रौनक भी रहती है। 
4 . अगर आप धार्मिक प्रवत्ति के हैं तो आपको हनुमान गढ़ी (HANUMAN GARHI)  जरूर जाना चाहिए।  ये एक हनुमान मंदिर है जो सन  1950 में एक स्थानीय बाबा नीम करोली महाराज जी ने बनाया था।  यहाँ हनुमान जी की एक बड़ी सी मूर्ति है जिसमे वो अपने सीना चीयर कर दिखा रहे हैं। सुबह और शाम को यहाँ आरती के समय काफी भीड़ रहती है। 

विक्टोरिया डैम 

भीमताल शहर का खूबसूरत नज़ारा 


PLACES TO VISIT NEAR BHEEMTAL- भीमताल के आस पास जाने लायक जगह


                    PLACES                                                                           DISTANCE FROM BHIMTAL 

  1. NAINITAL नैनीताल                                                                      23 KM 
  2. SAAT TAAL  सात ताल                                                                 10 KM  
  3. NAUKUCHIYATAL नौकुचियाताल                                               8 KM 
  4. BHOWALI भवाली                                                                        11 KM 
  5. BABA NEEM KAROLI MANDIR बाबा नीम करोली मंदिर         19 KM 
  6. MUKTESHWAR मुक्तेश्वर                                                             37 KM 
  7. DHANACHULI धानाचूली                                                             30 KM 
ऐसी कई जगह हैं जहाँ आप भीमताल से आराम से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से जा सकते हैं। 

भीमताल झील 


BEST TIME TO VISIT BHIMTAL - भीमताल जाने का सबसे अच्छा समय 


जैसे की मैंने आपको बताया था की भीमताल एक छोटा सा क़स्बा है जो करीब 1370 मीटर की ऊंचाई पर है और चरों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है।  यहाँ आप किसी भी मौसम में आ सकते हैं और अपनी छुट्टियाँ बिता सकते हैं।  बस ध्यान रखें की अगर आप सर्दियों में आते हैं तो पर्याप्त मात्रा में ऊनी कपडे साथ लेकर आएं। भीमताल में बर्फबारी  SNOWFALL IN BHIMTAL भी होती है पर वो हर साल नहीं होती।

HOW TO REACH BHIMTAL - भीमताल कैसे पहुँचे 



भीमताल सड़क, रेल, और हवाई मार्ग द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। 

सड़क मार्ग द्वारा - भीमताल तक काफी अच्छी सड़क है, अगर आप दिल्ली से भीमताल( DELHI TO BHIMTAL )आ रहे हैं तो आपको काठगोदाम होते हुए आना पड़ेगा। 

रेल मार्ग द्वारा - निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम में ही है जो कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी कहलाया जाता है। दिल्ली से रोजाना 2 ट्रेन काठगोदाम तक चलती हैं, जहाँ से आप टैक्सी बुक करके आराम से भीमताल तक पहुंच सकते हैं। 

हवाई मार्ग द्वारा - भीमताल आने के लिए सबसे पास का हवाई अड्डा AIRPORT पंतनगर ( PANTNAGAR ) में है जो भीमताल से 55 किलोमीटर दूर है। वहां से भी आपको आराम से टैक्सी की सुविधा मिल जाती है। 

भीमताल झील 


और आखिर में -


और आखिर में अब मैं आपसे विदा लेता हूँ और दुबारा एक नए ब्लॉग पर मिलने का वादा करते हुए इस ब्लॉग को यहीं समाप्त करता हूँ। आशा करता हूँ की आपको ये ब्लॉग काफी अच्छा लगा होगा। अगर आपके मन में कोई सवाल हैं तो आप उन्हें नीचे COMMENT BOX में जाके पूछ सकते हैं। अगर आपको मेरा ये ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर SHARE करें। और अगर मुझसे कांटेक्ट करना हो तो नीचे मैं आपको अपने INSTAGRAM HANDLE का लिंक और अपने YOUTUBE CHANNEL का लिंक भी दे रहा हूँ, जिस पर CLICK करके आप और भी कई मजेदार और आकर्षक VIDEOS देख सकते हैं। 

और पढ़ें -     


INSTAGRAM ID - SHAAD MANIAC BIKER 

YOUTUBE CHANNEL - SHAAD maniac biker 



नोट- दिखाई गयी सभी फोटोज और वीडिओज़ लेखक द्वारा खुद खींची गयी है।