Mukteshwar, Mukteshwar Weather, Mukteshwar Temperature, Mukteshwar Temple, Mukteshwar Hotels, Etc

मुक्तेश्वर, मुक्तेश्वर का मौसम, मुक्तेश्वर का तापमान, मुक्तेश्वर मंदिर, मुक्तेश्वर के होटल्स इत्यादि 

 

                                        कैसे हैं दोस्तों, स्वागत है आपका फिर एक से बार मेरे इस नए ब्लॉग में एक नयी जगह की जानकारी के साथ। आज के इस ब्लॉग में मैं आपको मुक्तेश्वर के बारे में काफी अच्छी-२ जानकारी दूंगा और साथ में आपको मुक्तेश्वर के खूबसूरत नज़ारों के दर्शन भी कराऊंगा। तो चलिए सबसे पहले हम मुक्तेश्वर के बारे में जान लेते हैं। 



मुक्तेश्वर एक खूबसूरत गांव है जो उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल में नैनीताल जिले के अंतर्गत आता है, ये 2286 मीटर ऊँची पहाड़ियों में स्तिथ एक शांत और खूबसूरत गांव है। यहाँ साल भर देश विदेश से कई टूरिस्ट आते हैं और यहाँ के खूबसूरत नज़ारों को अपने कैमरों और अपने दिल में बसा के ले जाते हैं। यहाँ देवदार और कई तरह के फलों के पेड़ हैं और इनको देखना ही अपने आप में एक खूबसूरत एहसास है। मुक्तेश्वर में मंदिर और कई सारी देखने लायक जगह हैं। मुक्तेश्वर में रहने के लिए कई HOTELS भी हैं जहाँ आप रुक कर रात में पहाड़ों के खूबसूरत नज़ारों को भी निहार सकते हैं। 

HISTORY OF MUKTESHWAR मुक्तेश्वर का इतिहास 

मुक्तेश्वर का नाम वहां स्तिथ एक मंदिर के नाम पर पड़ा है। मुक्तेश्वर मंदिर जो भगवान शिव को समर्पित है। जैसा की पुराणों से पता चलता है की इस मंदिर की स्थापना 10 वीं ईसा पूर्व हुई थी, जब भगवान शिव और एक दानव के बीच बहुत बड़ी लड़ाई हुई थी जिसमे दानव युद्ध हार गया था और उसे मुक्ति प्राप्त हुई थी। ऐसा माना जाता है की कई देवताओ और पांडवों ने भी इस जगह का दौरा किया था। पुराणों के अनुसार भगवान शिव को समर्पित 18 मंदिरो में मुक्तेश्वर मंदिर का भी अपना विशेष महत्व है। इस मंदिर में शिव भक्तो द्वारा कई महत्वपूर्ण समारोह और धार्मिक कार्यक्रम कराये जाते रहते हैं। और ऐसी मान्यता भी है की जो दम्पति निःसंतान होते हैं उन्हें इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना करे पर संतान की प्राप्ति होती है। कहा जाता है की यहाँ मिटटी के दिए द्वारा भगवान शिव की पूजा करने पर उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। 



MUKTESHWAR WEATHER मुक्तेश्वर का मौसम 

मुक्तेश्वर वैसे तो काफी ऊंचाई पर है पर गर्मियों में यहाँ काफी सुहावना मौसम CALM WEATHER रहता है, हाँ लेकिन सर्दियों में यहाँ काफी बर्फ मिलती है और ठंडा भी काफी हो जाता है। मुक्तेश्वर में गर्मियों में तापमान जहाँ 23-25 डिग्री MUKTESHWAR TEMPERATURE तक चला जाता है वहीँ सर्दियों में तापमान 1-2 डिग्री MUKTESHWAR TEMPERATURE या कभी उससे भी नीचे चला जाता है। और अभी कुछ सालों से तो सर्दियों में यहाँ हमेशा बर्फ SNOWFALL गिरती है। तो आप अगर गर्मियों में आएं तो हलके ऊनी कपडे और अगर सर्दियों में आएं तो भारी ऊनी कपडे जरूर साथ लाएं। 


PLACES TO VISIT IN MUKTESHWAR  मुक्तेश्वर में देखने लायक जगह 

वैसे तो मुक्तेश्वर पूरा ही देखने लायक है पर मैं आपको कुछ ऐसी जगह बताऊंगा की जब आप मुक्तेश्वर जाएँ इन जगहों को देखने जरूर जाना चाहिए। 

MUKTESHWAR MANDIR मुक्तेश्वर मंदिर - मुक्तेश्वर का नाम इसी मंदिर पर पड़ा है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर मुक्तेश्वर में सबसे ऊंचाई वाली जगह पर बना हुआ है, और वास्तु कला का अद्भुत नमूना है। इस मंदिर की ऊंचाई 35 फ़ीट है, मंदिर की खिड़किओं में हीरे जैसी संरचना बनी हुई हैं और मंदिर के अंदर प्राचीन काल की कलाकृतियां बानी हुई है जो देखने में काफी आकर्षक लगती हैं। इस मंदिर से जुडी एक मान्यता है की जिन निःसंतान दम्पति को संतान प्राप्ति नहीं हुई होती उनको यहाँ आकर भगवान शिव की पूजा करे से संतान की प्राप्ति जरूर होती है। 

                                                         


CHAULI KI JALI चौली की जाली - चौली की जाली मुक्तेश्वर में मंदिर के पास ही स्तिथ एक पहाड़ी को कहते हैं जो देखने में बहुत आकर्षक लगती हैं। यह एक तरह की खड़ी चट्टान है जो खाई की तरफ हैं। वैसे तो काफी सरे लोग इसे देखने आते हैं पर शिवरात्रि में यहाँ बहुत तादाद में संतान सुख की आस में महिलाएं आती हैं। मान्यता है इस चट्टान में एक छेद है जिसे पार करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है। सुरक्षा का कोई ख़ास इंतेज़ाम न होइने के बावजूद महिलाएं ऐसा कर लेती हैं। एक तरह से ये चट्टान रहस्य्मय भी है और वो छेद भी किसी रहस्य से कम नहीं है। यह भी मान्यता है की ये छेद महाभारत के भीम द्वारा किया गया है। जब पांडव वनगमन कर रहे थे तब भीम को अपनी गदा का शक्ति प्रदर्शन करने की आदत थी। और यहाँ भी भीम द्वारा प्रहार करने पर ये छेद बन गया था। 

 


BHALU GAAD WATERFALL भालू गाड़ झरना - ये एक खूबसूरत और नया खोजा हुआ झरना है जो मुक्तेश्वरः से मात्र 10 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ है। नया होने के वजह से यहाँ अभी भीड़ भी काम रहती है और झरना भी साफ़ है। यहाँ जाने के लिए आपको अपना वाहन 2 किलोमीटर दूर खड़ा करना होता है और फिर 2 किलोमीटर का आसान ट्रेक करके झरने तक पंहुचा जा सकता है। यहाँ एंट्री फीस 20 रूपए है और 200 रूपए देके आप लोकल गाइड भी रख सकते हैं। 

INDIAN VETERINARY RESEARCH INSTITUTE भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान- यह एक संस्थान है जिसे 1883 में बनाया गया है और ये काफी बड़े क्षेत्र में फैला हुआ अंग्रेजी शैली में बना हुआ संस्थान है। यहाँ एक काफी पुरानी LIBRARY पुस्तकालय भी है जो देखने लायक है। ये संस्थान मुक्तेश्वर मंदिर के समीप ही है। और इसकी कोई एंट्री फीस भी नहीं है। 

MUKTESHWAR INSPECTION BUNGLOW मुक्तेश्वर निरीक्षण बंगला- दरअसल ये ब्रिटिश शिल्पकारी से बना हुआ एक बंगला है जो अब लोक निर्माण विभाग का निरिक्षण बांग्ला है। पर जो लोग यहाँ पर कुछ दिनों के लिए घूमने आते हैं उनको भी यहाँ रहने देने का प्रबंध होता है। इस बंगला से आप नंदा देवी चोटी का मनमोहक नज़ारा देखा जा सकता है। वैसे भी मुक्तेश्वर से हिमालय का 180 डिग्री का नज़ारा दिखाई देता है जो अपने आप में अद्भुत है। और यहाँ से आप हिमालय की कई मशहूर शिखर देख सकते हैं। 

FRUITS ORCHARDS फलों के बाग़ - मुक्तेश्वर में आपको काफी सारे फलों के बाग देखने को मिल जाएंगे।  यहाँ सेब और आड़ू के कई सारे बगीचे हैं, और इनके मौसम के समय में इनके फलों से लदे हुए पेड़ किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित और मंत्रमुग्ध करने के लिए काफी हैं। 


WHEN TO VISIT MUKTESHWAR मुक्तेश्वर कब जाएँ -

मुक्तेश्वर वैसे तो काफी शांत इलाका है और अगर आप शांतप्रिय हैं तो आप किसी भी मौसम में यहाँ जा कर इनकी हसीं वादियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। गर्मियों में हलके गर्म कपडे और सर्दियों में काफी सारे ऊनी कपडे लेकर जाएँ। गर्मियों में अमूमन तापमान 23 -25 डिग्री तक रहता है जो सर्दियों में 1 -2 डिग्री तक गिर जाता है। और सर्दियों में यहाँ बर्फ भी काफी पड़ती है।


HOW TO REACH MUKTESHWAR मुक्तेश्वर कैसे पहुँचे -

वैसे मुक्तेश्वर देश के किसी भी कोने से पहुंचा जा सकता है। पर अगर आप अपनी गाडी से जाते हैं तो आपको रास्ते भर में कई खूबसूरत नज़ारे देखने को मिल जायेंगे जहाँ आप थोड़ा रुक कर उन्हें निहार सकते हैं।

  • सड़क मार्ग द्वारा - देश के किसी भी कोने से आप सड़क मार्ग द्वारा बस, टैक्सी, या अपने वाहन से मुक्तेश्वर तक पहुंच सकते हैं। DELHI TO MUKTESHWAR की दूरी 348 किलोमीटर है और सड़कें काफी अच्छी हैं।
  • रेल मार्ग द्वारा - अगर आप रेल से सफर करना पसंद करते हैं तो मुक्तेश्वर जाने के लिए आपको काठगोदाम तक आना पड़ेगा जो कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और यहाँ आने के लिए आखरी रेलवे स्टेशन है। KATHGODAM TO MUKTESHWAR की दूरी मात्रा 61 किलोमीटर है।
  • हवाई मार्ग द्वारा - अगर आप देश के किसी भी कोने में रहते हैं और मुक्तेश्वर जाना चाहते हैं और आपके पास समय की कमी है तो आप हवाई जहाज से भी मुक्तेश्वर पहुँच सकते हैं। उसके लिए आपको पंतनगर एयरपोर्ट PANTNAGAR AIRPORT तक हवाई यात्रा करके आना पड़ेगा और उसके बाद आपको आसानी से कुमाऊं की सभी जगहों के लिए टैक्सी मिल जाएँगी। पंतनगर से मुक्तेश्वर की दूरी करीब 91 किलोमीटर है।


WHERE TO STAY AT MUKTESHWAR मुक्तेश्वर में कहाँ रुकें -

मुक्तेश्वर में कई सारे होटल्स और रिसॉर्ट्स हैं जो ONLINE या OFFLINE दोनों तरह की सुविधा देते हैं। आप चाहे तो आने से पहले ONLINE HOTEL BOOK कर सकते हैं या मुक्तेश्वर पहुंचने के बाद भी आप यहाँ होटल बुक कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए मैं आपको कुछ होटल्स के नाम, पता और उनके फ़ोन नंबर भी उपलब्ध करा रहा हूँ।

    1. Ojaswi Himalayan Resort, Shitla Road, Mukteshwar Uttarakhand 263138 For Reservation 08826157207,07976871855, 09389928119 
    2. KMVN Tourist Rest House MukteshwaR Uttarakhand, PHONE NO- 05942- 236936, 235656
    3. NARULA HOLIDAY INN, Mohan Bazaar, near Alankar Restaurant, Mukteshwar, Uttarakhand 263138  PHONE NO- 098105 60972



और आखिर में -

आखिर में मैं अब आपसे विदा लेता हूँ , आशा करता हूँ आपको मेरा ये मुक्तेश्वर के ऊपर लिखा आर्टिकल काफी पसंद आया होगा और आप मुक्तेश्वर जाने का प्लान जल्द ही बनाएंगे। अगर आपके मन में इस जगह से सम्बंधित कोई भी सवाल हों तो आप नीचे COMMENT BOX में जाके अपने सवाल कर सकते हैं या फिर आप मेरे INSTAGRAM ID में या YOUTUBE CHANNEL में भी मुझे फॉलो करके मुझसे जानकारी ले सकते हैं।
तो चलिए इस ब्लॉग को यहीं ख़त्म करते हैं और मिलते हैं जल्द ही आपसे एक नयी जगह की जानकारी के साथ। तब तक के लिए TAKE CARE .



और पढ़ें -     


INSTAGRAM ID - SHAAD MANIAC BIKER 

YOUTUBE CHANNEL - SHAAD maniac biker 



नोट- दिखाई गयी सभी फोटोज और वीडिओज़ लेखक द्वारा खुद खींची गयी है।