Auli Temperature, Auli Weather, Auli Images, Auli Hotels and Resorts

औली का तापमान, औली का का मौसम, औली की फोटोज़, औली के होटल और रिसॉर्ट्स 



कैसे हैं दोस्तों , स्वागत है आपका एक बार फिर से मेरे ब्लॉग पे, जिसमे आज हम आपको घर बैठे -2 एक ऐसी जगह की सैर कराएँगे जो पर्यटन की दुनिया में काफी मशहूर होती जा  रही है। हाँजी आज हम बात करेंगे औली की, वही औली जिसक नाम शायद आप लोगो ने कई बार सुना होगा पर पर शायद देखा नहीं होगा। वैसे इस ब्लॉग में तो आपको बस यहाँ की जानकारी दे पाऊंगा पर ये पक्का है की इस ब्लॉग को पढ़ने के बाद आप औली जरूर जाना चाहेंगे। औली वाकई में एक शानदार जगह है जहाँ जाने पर हर बार एक अलग ही नज़ारा देखने को मिलता है।  चाहे  गर्मियों में जाएँ या सर्दियों में। 


HISTORY OF AULI  औली का इतिहास -

कहा जाता है की 8वीं शताब्दी में महान गुरु आदि शंकराचार्य ने इन इलाकों में कदम रखा था। जोशीमठ में उनके द्वारा बनाया गया मंदिर आज भी मौजूद है। मंगोलियाई भोटिया जो काफी घुमन्तु थे ने औली की काफी पगडंडियों को पार किया है जिसे स्थानीय भाषा में थटौली भी कहा जाता है। उनके लम्बे बाल वाले याक जिसमे वो अपने साथ कई तरह का सामान लेके चलते थे, पास ही तिब्बत से व्यापार करने आया जाया करते थे। औली को स्की रिसोर्ट SKI RESORT बनाने से पहले इसकी ढलानें ITBP (INDO TIBBETIAN BORDER POLICE) भारत - तिब्बत सीमा पुलिस के जवानो का स्की प्रशिक्षण का मैदान हुआ करती थी।औली के चारों तरफ फैली खतरनाक और ऊँची -2 चोटीयों के बीच त्रिशूल पर्वत तक 1958 में पर्वतारोहियों ने चढाई की थी। उनको पहाड़ की चोटी तक चढ़ने में 4 दिन लगे थे पर स्की करते हुए नीचे उतरने में सिर्फ 90 मिनट लगे। 

औली का नज़ारा 


PLACES TO SEE IN AULI -औली में देखने लायक जगह -

आप जब भी औली जायेंगे तो आपको हर बार अलग ही  नज़ारा देखने को मिलेगा। औली जाएँ तो सिर्फ औली का स्की रिसोर्ट न देखें, उसके आस पास की जगह घूमें। हर जगह शानदार है। तो चलो मैं औली के आस पास के कुछ जगहों के नाम बता देता हूँ जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए 

ARTIFICIAL LAKE आर्टिफीसियल झील -

औली जाएँ तो सबसे पहले वहां की मानव निर्मित झील देखें। ये झील दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनाई गयी मानव निर्मित झीलों में से एक है। औली में दिसंबर के आखिर से मार्च तक बर्फ़बारी होती है तो उसी दौरान यहाँ स्की करने का मौका भी मिलता है। कई बार जब बर्फ़बारी कम होती है तब इस झील के पानी से ही बर्फ बना कर ढलान पर डाला जाता है ताकि विंटर गेम्स WINTER GAMES के मजे लिए जा सकें। झील का पानी ढलानों पर राखी गयी स्नो गन्स SNOW GUNS में भर कर इससे नकली बर्फ़बारी कराई जाती है। तो ये झील भी अपने आप में देखने लायक है। 

औली की आर्टिफिशल झील 


JOSHIMATH जोशीमठ- 

औली जाने के लिए आपको जोशीमठ से होकर ही जाना पड़ता है। जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ भी है। जोशीमठ में ही आपको मार्किट, दूकान , होटल्स, रेस्टोरेंट, मिल जाते हैं। तो अगर आप औली जाते हैं तो थोड़ा टाइम निकाल कर आपको जोशीमठ में भी घूम लेना चाहिए। जोशीमठ में आप स्थानीय लोगों से मिल सकते हैं जो काफी मिलनसार होते हैं। और जोशीमठ की राजमा काफी प्रसिद्ध है, तो अगर आप जोशीमठ जाएँ तो अपने लिए जोशीमठ से थोड़ी राजमा की दाल खरीद के ले जाना न भूलें। 

जोशीमठ से बद्रीनाथ जाने वाली सड़क 

जोशीमठ शहर 


GURSON BUGYAL गुरसों बुग्याल-

औली से 3 किलोमीटर की दूरी पर गुरसों बुग्याल है जहाँ तक एक ट्रेक द्वारा जाया जाता है। गुरसों बुग्याल काफी फैला हुआ मैदान है जहाँ से आपको नंदा देवी, त्रिशूल पर्वत की चोटियां दिखाई देती हैं। अगर आप ट्रेक प्रेमी हैं और पैदल चलने मे कोई दिक्कत नही है तो आप आराम से गरसों बुग्याल तक जा सकते हैं। यकीन मानिये ट्रेक मे ही आपको मजा आ जायेगा। बस साथ मे पानी की बोतल और कुछ खाने का सामान जरूर रखियेगा, लेकिन कूड़ा करकट उस खूबसूरत जगह मे फेकियेगा मत।

गुरसों बुग्याल 

CHHATRAKUND छत्रकुंड -

छत्रकुंड, औली के पास प्राकृतिक रूप से मीठे और एकदम साफ पानी की एक छोटी सी झील है। समुद्र तल से लगभग 3300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित छत्रकुंड हरे भरे जंगल से घिरा हुआ है। छत्रकुंड झील औली से 4 किमी और गुरसो बुग्याल से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। तो जब आप गुरसों बुग्याल तक जाएँ तो थोड़ा और आगे चल कर छत्रकुंड भी जरूर देख कर आएं। 

VISHNUPRAYAG विष्णु प्रयाग -

अगर आप औली जाते हैं तो तो आपको विष्णुप्रयाग तो जरूर जाना चाहिए। विष्णुप्रयाग पंच प्रयागों में सबसे पहले है और औली से करीब 20 किलोमीटर दूर ही है। यहाँ आपको अलकनंदा और धौलीगंगा नदी का संगम मिलेगा और इसी संगम में एक बहुत खूबसूरत सा मंदिर भी है। विष्णुप्रयाग में काफी शान्ति है और यह बद्रीनाथ वाले रास्ते पर ही पड़ता है।  तो अगर आप शांत वातावरण में थोड़ी देर बैठना चाहते हैं तो विष्णुप्रयाग जरूर जाएँ। 

विष्णुप्रयाग 


AULI ROPEWAY औली रोपवे -

औली रोपवे औली का सबसे प्रमुख आकर्षण है जिसमे से आपको हिमालय के शानदार नज़ारे देखने को मिलते हैं। गुलमर्ग के बाद एशिया ASIA'S SECOND LONGEST ROPEWAY में सबसे ऊंचा और सबसे लंबा रोपवे औली का रोपवे ही है। यह 10 टावर्स से सहारे करीब 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करती है, और जोशीमठ से औली तक चलती है जिसका आने जाने का किराया 1000 रूपए प्रति व्यक्ति है, और ये अपना सफर करीब 24 मिनट में पूरा कर लेती है। औली केबल कार को स्थानीय रूप से गोंडोला भी कहा जाता है। 

औली रोपवे AULI ROPEWAY 


AULI CHAIR CAR औली चेयर कार -

GMVN AULI के पास ही आपको चेयर कार की सुविधा भी मिल जायेगी जो आपको ऊपर अर्टिफिशियल झील तक लेके जायेगी। ये चेयर कार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार चलती रहती है और इसका किराया 500 रुपए प्रति व्यक्ति है। अगर आप ऊपर झील तक पैदल ना जाना चाहें तो आप चेयर कार का इस्तेमाल कर सकते हैं , और यकीन मानिये चेयर कार का अनुभव अपने आप में एक अलग ही मजा देता है। आप एक खुली चेयर में बैठ के ऊपर जाते रहते हैं और निचे आपको काफी गहरी स्की करने वाली ढलानें दिखती हैं और साथ ही पीछे की तरफ बड़े बड़े पहाड़। एकदम जबरदस्त नज़ारा होता है। मेरे हिसाब से तो आपको चेयर कार का अनुभव जरूर लेना चाहिए। 

AULI CHAIR CAR 


NARSINGH  MANDIR नरसिंह मंदिर -

नरसिंह मंदिर जोशीमठ का एक लोकप्रिय मंदिर है। सप्त बद्री के एक हिस्से के रूप में प्रसिद्ध, नरसिंह मंदिर को नरसिंह बद्री मंदिर भी कहा जाता है और जोशीमठ में एक पवित्र स्थान है। मंदिर के देवता आधे शेर और आधे आदमी के रूप में भगवान विष्णु (नरसिंह अवतार) के चौथे अवतार हैं। नरसिंह मंदिर जोशीमठ के लोअर बाजार इलाके में स्थित है। अगर आप औली जाएँ तो एक बार इस मंदिर के दर्शन करने भी जरूर जाएँ। 

NARSINGH MANDIR 


SLEEPING BEAUTY स्लीपिंग ब्यूटी - 

यह एक पहाड़ है जो औली से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई खूबसूरत लड़की सो रही हो। इस पहाड़ का खूबसूरत नजारा देखने के लिए औली जाना पड़ेगा जहाँ ऊंचाई वाले स्थान से आपको ये आसानी से दिख जाएगा। रात में जब चारों तरफ घाना अँधेरा हो तो ये पहाड़ ऐसा ही दिखाई देता है जैसे कोई लड़की सो रही हो। 



ELEPHANT MOUNTAIN हाथी पहाड़ -

यह भी एक पहाड़ है जो औली में किसी ऊंचाई वाले स्थान से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई हाथी बैठा हुआ हो। हाथी जैसा दिखने वाला ये पहाड़ जोशीमठ से भी देखा जा सकता है और ये जोशीमठ से एकदम सामने दिखाई देता है जहाँ से बद्रीनाथ के लिए जाया जाता है। 

हाथी पहाड़ 


BEST TIME TO VISIT AULI UTTRAKHAND औली जाने का सबसे सही समय -

औली 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ एक छोटा सा हिल स्टेशन है जहाँ आप साल के किसी भी समय जा सकते हैं, यहाँ AULI WEATHER हमेशा आपको मौसम खुशनुमा मिलेगा । अगर आप विंटर गेम्स जैसे स्की SKI , स्नोबोर्डिंग Snowboarding  के शौक़ीन हैं तो आपको औली जनवरी से मार्च के बीच जाना चाहिए, क्यूंकि इस समय यहाँ काफी बर्फ रहती है। हाँ अगर आपको सिर्फ घूमने जाना है और एकांत पसंद हो तो आप साल के बाकी समय में भी जा सकते हैं। बरसात के समय यानी जुलाई और अगस्त में जाने का प्लान न बनाएं क्यूंकि बरसातों में पहाड़ के रास्ते काफी ख़राब और खतरनाक भी हो जाते हैं। मई जून में जब शहरो में तापमान 35 -40 डिग्री तक पहुंच जाता है तब आप औली में AULI TEMPERATURE 10-15 डिग्री वाले मौसम का मजा ले सकते हैं।  सर्दियों में औली का तापमान दिन में 1 - 2 डिग्री और रात में (-3) (-5) डिग्री तक चला जाता है। वहीँ गर्मियों में दिन का तापमान 12-15 और रात का 7 -8 डिग्री तक रहता है। तो अगर आप गर्मियों में भी औली जाते हैं तो अपने साथ कुछ ऊनी कपडे जरूर साथ रखें और सर्दियों में तो आपको काफी सारे ऊनी कपडे रखने की जरुरत पड़ेगी, वरना माइनस तापमान MINUS TEMPERATURE में आपकी कुल्फी जरूर जम जाएगी। 

नंदा देवी चोटी 

औली में शाम का नज़ारा 

एक और खूबसूरत नज़ारा 


HOW TO REACH AULI औली कैसे पहुंचे -

AULI INDIA औली पहुंचने के कई तरीके हैं जिसमे से सड़क मार्ग सबसे जरुरी है। आप औली जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप रेल, हवाई जहाज से भी पहुंच सकते हैं।  मैं आपको बताऊंगा कहां से कहाँ तक और कैसे जाया जाए। 

सड़क मार्ग द्वारा - अगर आप औली सड़क द्वारा पहुंचना चाहते हैं तो दिल्ली से बस सेवा भी है जो आनंद विहार बस अड्डे ANAND VIHAR BUS TERMINAL से चलती हैं। आप चाहें तो अपनी गाडी से भी जा सकते हैं या अगर आप भी मेरी तरह बाइक चलाने के शौक़ीन हैं तो भी आपके लिए औली जाना काफी आसान रहेगा। मैं खुद 2 बार अपनी बाइक से औली गया हूँ. सड़कें काफी अच्छी हैं और आप आराम से दिल्ली से औली DELHI TO AULI सड़क मार्ग द्वारा जा सकते हैं। दिल्ली से औली DELHI TO AULI DISTANCE की दूरी 504 किलोमीटर है। आपको दिल्ली से हरिद्वार होते हुए रुद्रप्रयाग जाना होगा और उसके बाद कर्णप्रयाग नंदप्रयाग होते हुए जोशीमठ।  

रेल मार्ग द्वारा - अगर आप रेल से सफर करेंगे तो निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश से औली RISHIKESH TO AULI  268 किलोमीटर है। जहाँ से आपको बस, टैक्सी या रेंटल कैब की भी सुविधा मिल जाएगी। सड़क द्वारा आपको पहाड़ों के जो खूबसूरत नज़ारे मिलेंगे उन्हें आप जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। अभी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग RISHIKESH TO KARNPRAYAG तक रेल लाइन बिछ रही है जो जल्द ही शुरू हो जाएगी।  तब आपका सफर और आसान हो जायेगा। 

हवाई मार्ग द्वारा - अगर आप हवाई जहाज से सफर करते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट JOLLY GRANT AIRPORT है जो देहरादून में है। देहरादून से औली DEHRADUN TO AULI की दूरी 305 किलोमीटर है। जहाँ से आपको एयरपोर्ट के बहार से ही टैक्सी और रेंटल कैब की सुविधा मिल जायेगी। 


चेयर कार से औली का दृश्य 


WHAT TO DO IN AULI औली में क्या करें -

औली में करने के बहुत सी चीजें हैं। जैसे आप ट्रेक कर सकते हैं, अगर आपको मंदिरों में जाना पसंद है तो जोशीमठ और आस पास काफी सारे मंदिर हैं। औली में स्की रिसोर्ट में जाकर आप स्की का आनंद उठा सकते हैं।  अगर आप स्की सीखना चाहते हैं  तो उसकी सुविधा भी यहाँ आपको मिल जाती है। यहाँ लोकल वेंडरों द्वारा स्की गियर्स भी उचित दामों पर किर्याएँ पर उपलब्ध कराये जाते हैं। वैसे तो औली में रहने के लिए कई रोसर्ट्स हैं पर अगर आप चाहें तो अपना कैंप लगा कर भी रह सकते हैं। कैंप में रह कर, खाना बनाने और साथ में बैठ कर खाने का अपना अलग ही मजा है। तो इस तरह से कई सारे एडवेंचर आपका औली में इंतज़ार कर रहे हैं। 

टेंट लगा के कैम्पिंग करते टूरिस्ट 


WHERE TO STAY IN AULI औली में कहाँ रुकें -

वैसे तो औली में ही काफी सारे AULI HOTELS, रिसॉर्ट्स और GMVN GUEST HOUSE भी है पर सीजन टाइम पर यहाँ भीड़ काफी होने के कारण यहाँ के रिसॉर्ट्स के दाम भी काफी बढ़ जाते हैं। तो ऐसे समय में आपको चाहिए की औली से थोड़ा पहले या फिर जोशीमठ में रुक जाना चाहिए। क्यूंकि जोशीमठ से आप आराम से रोपवे से औली पहुंच सकते हैं और जोशीमठ में औली की तुलना में काफी सारे सस्ते और अच्छे होटल्स, रोसर्ट्स भी मिल जाते हैं। मैं आपको जोशीमठ और औली के कुछ अच्छे होटल्स की डिटेल्स दे देता हूँ। 

  1. Himalayan High Auli, Auli Road, Joshimath, Auli 246443 India
  2. Blue Poppy Resort, Near GMVN, Auli 246443 India, 099911 42759
  3. Blue Bells Cottage, Auli Rd Near Tv Tower Jhangriya Band Lower, Joshimath, Auli 246443 
  4. GMVN Auli, Auli Road, Joshimath, Auli 246443 India
  5. Himlayan Lodge Joshimath, Badrinath Road, near Post Office, Singhdhar, Joshimath, 917455042028,+919627290195 (BEST BUDGET HOTEL)


और आखिर में -

आशा करता हूँ आपको मेरा ये ब्लॉग भी काफी पसंद आया होगा। औली की काफी सारी जानकारी आपको मेरे इस ब्लॉग द्वारा मिल गयी होंगी।अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें और साथ ही नीचे COMMENT BOX में अपने विचार जरूर छोड़ के जाएँ। तो चलिए इस ब्लॉग को यहीं ख़त्म करता हूँ। आपसे मिलेंगे जल्द ही एक नयी जगह की सारी जानकारी के साथ। मेरे और ब्लॉग पढ़ने के लिए नीचे मैंने लिंक दिए हैं जिन्हे आप पढ़ सकते हैं। INSTAGRAM और YOUTUBE में मुझे फॉलो करने के लिए भी मैंने नीचे लिंक दी हुई हैं जिसपे क्लिक करके भी आप मुझ तक पहुंच सकते हैं।


और पढ़ें -     

INSTAGRAM ID - SHAAD MANIAC BIKER 

YOUTUBE CHANNEL - SHAAD maniac biker 



नोट- दिखाई गयी सभी फोटोज और वीडिओज़ लेखक द्वारा खुद खींची गयी है।